नियमित शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन, रोलबैक की मांग

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 मार्च 2026
: नियमित और अनुभवी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित करने के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सहित शिक्षकों के सभी संगठनों ने इस मामले में एकता दिखाई है। सबकी सिर्फ एक ही मांग है, इस बेतुके आदेश को वापस लिया जाए। 

Teachers Protest Across Madhya Pradesh Against Eligibility Test

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी एक पत्र के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षकों में असमंजस और आक्रोश की स्थिति बन गई है। यह पत्र विशेष रूप से उन शिक्षकों को प्रभावित कर रहा है, जो लंबे समय से सेवा में कार्यरत हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई एक्ट 2009) के तहत टीईटी परीक्षा केवल नई नियुक्तियों के लिए अनिवार्य की गई थी। प्रदेश में कई शिक्षक ऐसे हैं जो पिछले 20 से 25 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और उनकी नियुक्ति उस समय के नियमों के अनुसार हुई थी।

सेवा शर्तों में बदलाव नहीं किया जा सकता

कर्मचारी संघ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति के बाद उसकी सेवा शर्तों में बदलाव नहीं किया जा सकता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हो चुके शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य करना सेवा शर्तों में बदलाव माना जाएगा।

शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश के करीब 3 लाख शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सभी 3 लाख शिक्षक और उनके समर्थन में अन्य शिक्षक भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर सकते हैं।

मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन, सीधी

संगठन की मांग है कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दायर किया है, उसी प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार भी सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दायर करें एवं शिक्षकों के साथ न्याय करें। शाम 4:00 बजे वीथिका भवन में शिक्षक एकत्र हुए एवं गगनचुंबी नारे लगाते हुए जिला अध्यक्ष सुरेश पांडेय के नेतृत्व में एसडीम गोपद बना श्री राकेश शुक्ला को ज्ञापन सौपा।

हरदोई में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ 

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक् मंत्री मनीष राठौर, संतोष कुमार, श्रुति यादव,आशुतोष मिश्रा, अंशुल मिश्रा,अरुण शर्मा, मेनका राठौर, राजेश्वर सिंह, राजीव शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, सौरभ तिवारी,अभिषेक तिवारी,जूनियर शिक्षक संघ अरुणेश सिंह, अरविन्द सिंह, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, बेबी कुमारी, हरिश्याम गौतम, टीएससीटी ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत अग्निहोत्री, विजय तोमर, शालिनी सिंह, राजीव सिंह, सुभाष कुमार,विशिष्ट बीटीसी संघ जिला अध्यक्ष के पी सिंह, ब्लॉक प्रभारी मनोज वर्मा, शशि देवी, मधु गुप्ता, स्नेहलता आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

बुरहानपुर में राज्य कर्मचारी संघ 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी, संभागीय सचिव संजय सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष सुनीता महाजन, संगठन मंत्री दिलीप इंगले, सुनील कोटवे सहित नेपानगर, खकनार, धुलकोट क्षेत्र के पदाधिकारी और महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रायसेन के कलेक्टर ऑफिस में प्रदर्शन 

रायसेन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपर कलेक्टर (एडीएम) मनोज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर सरकार से TET परीक्षा रद्द करने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!