भोपाल कलेक्टर खुद गैस एजेंसी पहुंच गए, बताओ कहां दिक्कत है, एमपी नगर में गड़बड़ी पकड़ी

Updesh Awasthee
Bhopal District Collector Inspects Gas Agency
भोपाल समाचार, 13 मार्च 2026
: काले भाइयों ने पूरे शहर में हाहाकार मचा दिया है। दावा कर रहे हैं कि भोपाल में रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं और मारामारी मची हुई है। सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह गैस एजेंसी पहुंच गए। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर का स्टॉक देखा और पब्लिक की डिमांड की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि भोपाल में रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। 

केवल होटल, मॉल, औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि की सप्लाई रोकी है

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आयात में हुई रूकावट को देखते हुये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एजपीजी उपभोक्ताओं को किया जाये। ऑयल कंपनी द्वारा यह तय किया गया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, वल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि) को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जायेगी। 

कलेक्टर ने पूरी टीम को मैदान में उतारा

केवल कलेक्टर अकेले ग्राउंड जीरो पर नहीं गए बल्कि उन्होंने अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैरसिया श्री आशुतोष शर्मा, एसडीओपी बैरसिया सुश्री वैशाली एवं क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बैरसिया तहसील के श्रद्धा इंडेन ललारिया ग्रामीण वितरक एजेंसी की जांच की गई। एसडीएम एमपी नगर द्वारा विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया , स्टॉक में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!