GNM Training Centre के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को नहाने के लिए भी पानी नहीं मिलता

Updesh Awasthee
अशोकनगर (मध्य प्रदेश), 13 मार्च 2026
: GNM Training Centre के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता अत्यंत खराब है तथा छात्राओं से हर महीने भोजन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद सही भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

छात्राओं के अनुसार शिक्षकों द्वारा भोजन व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है और कमीशनखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लगभग 65 से अधिक छात्राएँ पीने के पानी की समस्या से जूझ रही हैं। हॉस्टल में सरकार द्वारा स्वीकृत वाटर कूलर और RO की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। यहाँ तक कि कई बार छात्राओं को नहाने और बाथरूम के लिए भी पानी नहीं मिल पाता।

यह भी आरोप है कि जिस पानी का उपयोग छात्राओं के लिए होना चाहिए, उसका उपयोग कुछ शिक्षकों द्वारा निजी कार्यों में किया जा रहा है। जब भी कोई छात्रा इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाती है तो उसे परेशान किया जाता है।

हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कमजोर है। कई बार गार्ड समय पर नहीं आता और CCTV कैमरों का भी कोई उचित प्रबंधन नहीं है। छात्राओं से लिया गया भोजन का पैसा अन्य कार्यों में खर्च किया जा रहा है, जैसे रसोइयों का वेतन या पानी की मोटर की मरम्मत, जबकि इसके लिए सरकार से अलग बजट आता है।

इस विषय की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया अपने प्रतिनिधि को भेजकर हॉस्टल की वास्तविक स्थिति की जांच कराएं और इस गंभीर समस्या को देशवासियों के सामने लाने की कृपा करें। 

हम यहां रहने वाली छात्राएँ भी किसी की बहन और बेटियां हैं। दुखद बात यह है कि हॉस्टल में मौजूद स्टाफ भी महिला शिक्षक हैं, फिर भी छात्राओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है। यहाँ पढ़ने वाली अधिकतर छात्राएँ मजदूरों और किसानों के परिवारों से आती हैं और कड़ी मेहनत से अपनी शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CHMO) के आधिकारिक ईमेल पर इस संबंध में शिकायत प्रेषित की गई थी, किंतु अब तक उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। 

छात्राओं द्वारा जब गंदे पानी को पीने से मना किया गया, तो उन्हें उस पानी में फिटकरी डालकर पीने के लिए दबाव पूर्वक कहा गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!