PLAYBOY HOTEL BHOPAL में पुलिस का छापा, हुक्का पार्टी कर रहे हैं 16 लड़के गिरफ्तार - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ओम नगर क्षेत्र में स्थित HOTEL PLAYBOY में पुलिस ने 5 अक्टूबर 2010 की रात 11:30 बजे छापामार कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक संचालक शाहवर भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि होटल में हुक्का पार्टी चल रही थी। 

डीआईजी भोपाल शहर श्री इरशाद वाली ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में बागसेवनिया पुलिस द्वारा प्ले बॉय पेलेनट होटल ओम नगर में बीती रात करीब 11:30 बजे टीम के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए हुक्का बार मालिक शाहवर समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो शासन के दिशा निर्देश का उल्लंघन कर देर रात्रि बार का संचालन कर लोगों को हुक्का पिला रहा था। जिस पर बागसेवनिया पुलिस द्वारा तम्बाकू सिगरेट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1- शाहवर( हुक्का बार मालिक)
2- अमित पटेल
3- अनुज
4- दीपेश साहू
5- सुरेन्द प्रजापति
6- नौमान अहमद
7- सिद्धार्थ मंडल
8- उत्कर्ष वाजपेयी
9- शिखर मलिक
10- ऋषि शर्मा
11- छत्रपाल प्रजापति
12- अनिकेत यादव
13- अंकित पटेल
14- राजेन्द्र धाकड़
15- सत्यम पटेल
16- अनुराग पटेल
17- फराज हुसैन

06 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!