SHIVPURI में शाम को पत्नी, सुबह पति फांसी पर झूलता मिला - MP NEWS

Bhopal Samachar
ललित मुद्गल/शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सबडिवीजन कोलारस शहर में 20 साल की एक विवाहित लड़की रविवार की शाम अपने ही बेडरूम में फांसी पर झूलती मिली। लड़की के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। सोमवार सुबह 23 साल का पति भी पीपल के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। 

जानकारी के अनुसार कोलारस की गायत्री कॉलानी निवासी रामकुमार रावत उम्र 23 साल पुत्र रामअवतार रावत का विवाह कोलारस सबडिवीजन में ग्राम का करवाया की रहने वाली रोशनी धाकड़ उम्र 20 साल से दिनांक 30 जून 2020 को हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में दांपत्य विवाद के कारण रोशनी धाकड़ ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि रोशनी के माता-पिता नहीं है। उसकी शादी उसके मामा एवं जीजा ने की थी। 

इस घटना के बाद रोशनी के जीजाजी कोलारस आए और उन्होंने पति राम कुमार रावत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में आवेदन दे दिया।बीती रात्रि कोलारस के कब्रिस्तान रोड पर स्थित एक पीपल के पेड पर राम कुमार रावत की लाश लटकी हुई मिली। रामकुमार जो गमछा साथ लेकर गया था उसी से फांसी का फंदा बना हुआ था।

05 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!