MADHYA PRADESH में कोरोना कंट्रोल, आंकड़ों में चमत्कारी गिरावट - UPDATE NEWS

0
भोपाल।
सरकारी रिपोर्ट के हिसाब से मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (COVID-19) कमजोर और कंट्रोल में होता हुआ नजर आ रहा है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में अचानक स्थिति नियंत्रण में होती हुई दिखाई दे रही है। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद ग्वालियर में तो जैसे कोरोनावायरस मैदान छोड़कर भाग रहा है। पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत हुई लेकिन संक्रमित नागरिकों की संख्या केवल 1460 बताई गई है। लंबे समय के बाद मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की संख्या 1500 से नीचे नजर आई है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 05 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 5 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
24073 सैंपल की जांच की गई।
217 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
22613 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1460 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
29 मरीजों की मौत हो गई।
2046 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 137098 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2463 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 115808 
5 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 18757

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 05 OCTOBER 2020 

मध्यप्रदेश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 25000 की तरफ बढ़ रही थी परंतु पिछले तीन-चार दिनों में तेजी से घटते हुए आज 18757 पर आ गई है। 
आज की सरकारी रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 6% है। शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश का औसत पॉजिटिविटी रेट 5% था। यदि आंकड़ों की बाजीगरी नहीं है तो यह पॉजिटिविटी रेट काफी सुखद है। 
शिवराज सिंह सरकार द्वारा जारी कोविड-19 डेली रिपोर्ट में केवल एक ही आंकड़ा है जिसमें किसी भी प्रकार की गिरावट नजर नहीं आ रही है। और वह है संक्रमित नागरिकों की मृत्यु। पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। 




05 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!