BHOPAL में ड्राइविंग लाइसेंस के बहाने विवाहिता से रेप, 4 साल तक शोषण, FIR - MP NEWS

0
भोपाल।
 भोपाल के अ,शोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने 23 साल की शादीशुदा लड़की से रेप किया। आरोपी ने लड़की के गर्भवती होने पर उसे अबॉर्शन की टेबलेट भी खिलाईं। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके फोटो भी पति को दिखाकर बदनाम करने की बात कही। महिला ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़ित युवती मिसरोद में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति एक कोरियर कंपनी में जॉब करता है। जबकि लड़की एमपी नगर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पहचान सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी हर्षित सोनी से हुई थी। किसी ने उसे उसका नंबर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दिया था। इसके बाद उनके बीच बातें होने लगीं। 

लड़की ने आरोप लगाया कि लाइसेंस बनवाने के नाम पर हर्षित ने उसे 8 मार्च 2016 में अशोका गार्डन बुलाया। वह यहां पेपर पर साइन कराने के बहाने एक कमरे पर ले गया। उसने बताया कि यह रूम उसके दोस्त का है। वह बाहर गया है। वे यहीं से अपना काम करता है। कमरे में ले जाकर हर्षित ने उससे रेप किया। इस दौरान उसने कुछ फोटो भी खींच लिए। विरोध करने पर बोला- कुछ नहीं होगा। तुम चिंता मत करो।

पुलिस में शिकायत करने की बात पर वह चिल्लाकर बोला- तुम्हारे फोटो ले लिए हैं। अगर मुंह खोला तो वह फोटो उसके पति को दिखा देगा। उसके बाद वह कहीं की नहीं रहेगी। इस डर से वह चुप हो गई। इसके बाद हर्षित उसे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलते ही हर्षित ने उसे अबॉर्शन की तीन गोलियां खिला दीं। हालांकि, लड़की ने यह नहीं बताया कि यह बच्चा किसका था।

जब इसका पता लड़की के पति को चला तो उनके बीच झगड़ा हो गया। उसने बताया कि वह उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद उसने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर आरोपी हर्षित के खिलाफ एफआईआर करवाई। पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने रेप किए जाने की बात कबूल कर ली है।

05 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!