MP ELECTION: नोट बांटते मंत्री का फोटो वायरल, नरोत्तम मिश्रा ने फर्जी बताया - MP NEWS

भोपाल।
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह लगातार दूसरी बार आरोपों की जद में आए हैं। 1 दिन पहले चुनाव के लिए गेहूं के अवैध भंडारण का आरोप लगा था और आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल किया है जिसमें श्री सिंह लोगों को सौ-सौ रुपए बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

घबराए हुए कांग्रेस के लोग पुराने फोटो वीडियो वायरल कर रहे हैं: डॉ नरोत्तम मिश्रा 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि श्री बिसाहूलाल सिंह का जो फोटो वायरल किया जा रहा है, वह पुराना फोटो है। कांग्रेस पार्टी के लोग घबराए हुए हैं, सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया पर पुराने फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। 

फिर संकल्प पत्र जारी कर दिया, सत्ता में आ गए तो बोलेंगे खजाना खाली है: डॉ मिश्रा

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भाजपा को कोसने के बजाय अपने 15 महीने के सरकार के कामकाज की बात करनी चाहिए। जनता को बताना चाहिए कि वे पिछले चुनाव में किए गए वादे क्यों नहीं पूरे कर पाए। अब उपचुनाव सामने आने पर संकल्प पत्र के नाम पर फिर से वही वादे दोहरा रहे हैं। जनता उनकी असलियत जान चुकी है।

05 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });