जबलपुर। गरीबों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। सेठ गोकुलदास धर्मशाला में संचालित की जा रही दीनदयाल रसोई की तर्ज पर शहर के चार स्थानों पर दीनदयाल रसोई केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम ने अनुश्रवण समिति की बैठक कर ली है। अब रसोई संचालित करने के लिए समाजिक व धर्मार्थ संस्थाओं की तलाश के लिए निविदा निकालने की कवायद की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए माह के अंत तक रसोई शुरू कर दी जाएगी। दीनदयाल अंत्योदय योजना के जबलपुर सहित प्रदेश भर में 44 नए रसोई केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें जबलपुर में चार रसोई खोलने की योजना है। नगर निगम ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में रसोई के लिए स्थल का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।
अभी दीनयाल रसोई से पांच रुपये में खाना दिया जा रहा था। नगर निगम ने तिलवारा स्थित आश्रय स्थल, अधारताल, रांझी और नगर निगम मुख्यालय के पास से स्थाई रसोई के लिए जगह तलाश ली है। अब इन स्थलों में जरूरत के हिसाब से भवन तैयार कर रसोई चलाने वाली संस्था को उपलब्ध कराया जाएगा। शासन स्तर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
05 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here