DABRA में कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, क्रॉस केस दर्ज - GWALIOR NEWS

ग्वालियर
। डबरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुरेश राजे और भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ के लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए हैं। 

बताया जा रहा है कि डबरा विधानसभा के सिरोही गांव में कांग्रेस प्रत्याशी जनसंपर्क कर रहे थे इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ यह घटनाक्रम हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुरेश राजे डबरा की प्रभारी एवं पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो के साथ देहात थाना आए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थोड़ी देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का दल देहात थाने आया। जिनमें एक कार्यकर्ता घायल था। भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुरेश राजे एवं कांग्रेस की प्रभारी विजयलक्ष्मी साधो देहात थाने के बाहर धरना दे रहे थे एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुरेश जी का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

कांग्रेस पार्टी का अधिकृत बयान

प्रदेश  कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने बताया कि आज डबरा विधानसभा उपचुनाव निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम सिरोही बरोठा में भाजपा प्रत्याशी इमरतीदेवी के संरक्षण में पूर्व में जिलाबदर और हाल ही में हत्या के आरोप में जमानत पर छूटे आरोपी मुकेश परिहार सहित उसके चार भाईयों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता, उसके माता-पिता आदि के साथ घर में घुसकर गंभीर मारपीट की गई। देहात थाना परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे को पुलिस के सामने गाली-गलौच और जान से मारने की दी गई। 

25 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !