BF से जाति छुपाकर लवमैरिज कर ली थी, मकान मालिक ने ब्लैकमेल करके 2 साल तक रेप किया - INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर।
अनुसूचित जाति वर्ग एक की एक लड़की ने अपनी जाति छुपाकर सामान्य जाति वर्ग के एक युवक से लव मैरिज कर ली। दुर्भाग्य से लड़के ने रहने के लिए वह मकान किराए पर दे दिया जिसका मकान मालिक लड़की के परिवार को जानता था। मकान मालिक ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू किया और करीब 2 साल तक उसका रेप करता रहा।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की चार साल की बेटी भी है। घटना करीब दो वर्ष पुरानी बताई गई है। महिला गुरुवार रात थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। उसने बताया कि पति को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मैं अनुसूचित जाति से हूं। मायके से परिचित होने के कारण मकान मालिक धर्मेंद्र उसकी जाति के बारे में जानता था। 

दो दिसंबर को वह बिजली का बिल लेने के बहाने आया और उसने कहा-पति को पूरी बात बता दूंगा। उसने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता के मुताबिक उस वक्त वह मानसिक अवसाद में थी। जब आरोपित बार-बार संबंध बनाने की जिद करने लगा तो पति को घटना बताकर मामला दर्ज करवाया।

23 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!