BHOPAL शर्मसार: महिला की आंख में मिर्ची झोंककर उसी के दो भाइयों ने गैंगरेप किया, शिकायत पर पिता ने पीटा - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामाजिक संस्थाओं को शर्मसार करने वाली खबर आई है। 36 साल की एक तलाकशुदा महिला का उसी के दो भाइयों ने घर के अंदर आंख में मिर्ची झोंककर गैंग रेप किया। सुबह जब उसने पिता से ही इसकी शिकायत की तो पिता ने उसी के साथ मारपीट की। 8 महीने बाद महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आंखों में मिर्ची झोंककर पहले पीटा फिर गैंग रेप किया

मिसरोद पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय महिला तलाकशुदा है। वह माता पिता के साथ मिसरोद स्थित मायके में रहती है। उसके दो छोटे भाइयों की उम्र 32 और 35 साल बताई गई है। पीड़िता ने गुरुवार शाम मिसरोद थाने में भाइयों और पिता के खिलाफ FIR कराई। उसने बताया कि 24 फरवरी 2020 की रात करीब 12:30 बजे उसके दोनों भाई उसके कमरे में आए। वे उसका मुंह हाथ से बंदकर जबरन छत पर ले गए। उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर मारपीट की गई। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे तक दोनों इसी तरह उसे नोंचते रहे। जब वह नीचे पहुंची तो माता-पिता ने उसकी हालत देखकर उससे मारपीट की। 

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

मिसरोद थाने की एसआई अर्चना तिवारी मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बताए अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उसने अपने सगे भाइयों पर गैंगरेप और माता-पिता पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सभी को आरोपी बना लिया गया है।

आरोपी भाईयों की शादी नहीं हुई

एसआई तिवारी के अनुसार, तलाक होने के बाद लड़की अपने घर पर आ गई। वह माता-पिता और दोनों भाइयों के साथ रहती है। उसका कोई बच्चा नहीं है। आरोपी भाइयों की भी अभी शादी नहीं हुई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि बताया कि दोबारा उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया, लेकिन वह इससे उबर नहीं पा रही थी। ऐसे में उसने FIR दर्ज कराने की ठानी।

17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !