मध्य प्रदेश कोरोना: आज 859 भर्ती, 15 मौतें, पॉजिटिविटी रेट 5.8% / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण फिलहाल नियंत्रित होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। ज्यादातर इलाकों में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। जिस तरह टोटल लॉकडाउन के लिए प्रशासनिक टीम तैनात की गई थी, सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के लिए प्रशासनिक संवेदनशीलता कतई दिखाई नहीं दे रही। सरकारी स्तर पर केवल अपील जारी की जा रही है जिसका नतीजा यह है कि आज मध्य प्रदेश में 859 मरीजों को भर्ती किया गया, 15 मरीजों की मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 5.8% है, जो मध्य प्रदेश के सामान्य 2% से 3 गुना अधिक है। समीक्षा में मुख्यमंत्री ने पाया कि कुछ जिलों में लोगों के सैंपल तक नहीं कलेक्ट किए जा रहे हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 08 AUG 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 08 अगस्त 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
14757 सैंपल की जांच की गई। 
128 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
13898 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
859 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
15 मरीजों की मौत हो गई। 
732 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 38157
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 977
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 28353
8 अगस्त 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 8827
8 अगस्त 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3084 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहरों को छोड़कर शिवपुरी अकेला ऐसा जिला है जहां 42 मरीज होम आइसोलेशन में है। 
गांव-गांव में तेजी से पढ़ कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने SDM ऑफिस लेवल पर क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी बनाने के निर्देश दिए हैं। 
कटनी की पॉजिटिविटी रेट 7% से अधिक है। यह काफी खतरनाक है। 
इंदौर एक बार फिर ना केवल टॉप पर पहुंच गया है बल्कि हर रोज सबसे ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे हैं। 
सतना और झाबुआ मध्य प्रदेश के दो ऐसे जिले हैं जहां पर ना तो संक्रमित लोगों की तलाश की जा रही है और ना ही उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।


08 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !