BHOPAL में बिना वैक्सीन लगवाए वैक्सीनेशन का मैसेज मिल गया - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक Divyansh Jaiwar ने दावा किया है कि उन्होंने वैक्सीन नहीं लगाया लेकिन उन्हें वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मिल गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने Divyansh Jaiwar का बयान जारी किया है। एजेंसी के अनुसार दिव्यांश ने बताया कि उसने 27 मई को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक किया था और वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने से पहले उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उसे वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

इस मामले में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं भोपाल के प्रभारी विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच कराने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


09 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!