MORENA में हेल्थ ऑफिसर के घर फायरिंग और पथराव - MP NEWS

NEWS ROOM
मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लॉकडाउन के बावजूद गुंडों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कई पाबंदियों के बावजूद पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला यहां के स्टेशन रोड नेकसिया का है। उत्तमपुरा क्षेत्र में रंजिश के चलते वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर पर हमला कर दिया। 

गुंडों ने दिनदहाड़े स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर पत्थर फेंके। यही नहीं, जमकर कट्‌टे और बंदूकों से फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में चार लोगों को पकड़ा है। आधे घंटे तक इलाके में दहशत फैली रही। मोहल्ले में किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लाॅकडाउन की वजह से उत्तमपुरा में सुबह लोग घरों में ही थे। दोपहर करीब 2 बजे 15 से 20 हमलावर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर के दरवाजे पर पहुंच गए। हमलावरों ने परिवार के लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। उन्होंने दरवाजों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सभी के हाथों में कट्‌टे व हथियार थे। करीब आधा घंटे तक हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इस हमले का किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो पुलिस को सौंप दिया।

फरियादी अशोक उर्फ बूटा जाटव पुत्र भगरीदास जाटव थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उनके बगल में रहने वाले मुन्नालाल वाल्मीकि के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। कल शुक्रवार को राज भंगड़ और वाल्मीकि समाज के लोगों का झगड़ा हुआ था। इसकी रिपोर्ट समाज के लोगों ने राज भंगड़ के खिलाफ की थी। उसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे धीरू वाल्मीकि, मनोज वाल्मीक, बड़े वाल्मीक और मनीष वाल्मीक कट्‌टे और लाठियों से लैस होकर आए और फायरिंग की। इस घटना के 1 घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना के मुख्य 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उत्तमपुरा में लॉकडाउन के दौरान हुई फायरिंग की इस घटना से लोगों में दहशत हैं। लॉकडाउन में जहां घर से बाहर निकलने की साफ मनाही हैं। वहां सरेआम गोलीबारी की जा रही है। इस गोलीबारी के बाद से लोगों का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठता जा रहा है।

15 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!