MOBILE GAME खेलने से रोका तो व्यापारी का बेटा घर छोड़कर भाग गया - GWALIOR NEWS

0
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने व डांट लगाने से नाराज छात्र घर से 25 हजार रुपए लेकर चला गया। छात्र के जाने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली की है। मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली निवासी राजू गप्ता कपड़ा व्यवसायी है। उनका 16 वर्षीय बेटा दो दिन पहले मोबाइल पर गेम खेल रहा था। 

बेटे को गेम खेलते देखकर माता और पिता ने उसे फटकारा, तो वह घर से बिना बताए चला गया। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया, तो उसकी तलाश की। पता चला कि वह घर से 25 हजार रुपए लेकर निकला है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

27 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!