MP CORONA: पॉजिटिविटी रेट कम हो गया लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा - UPDATE NEWS

भोपाल।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट खतरे के निशान से नीचे आ गया है लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में 36 नागरिकों की दर्दनाक मौत हुई। संतोषजनक है कि पॉजिटिविटी रेट 7% से कम हुआ। अस्पतालों में अभी भी 20,000 से ज्यादा मरीज भर्ती है। जबकि अस्पतालों की कंफर्टेबल पोजीशन 10,000 से ज्यादा मरीजों के लिए नहीं है।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 02 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 2 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
29504 सैंपल की जांच की गई।
168 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
27485 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2019 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
36 मरीजों की मौत हो गई।
2332 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 132107 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2372 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 109611 
2 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 20124

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 02 OCTOBER 2020 

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मात्र 8% लापरवाह लोगों के कारण संक्रमण तेजी से फैला है। जबकि संक्रमित हो चुके 70% लोगों ने किसी एक व्यक्ति को भी संक्रमित नहीं किया। यानी वह पूरी तरह से सतर्क और दूसरे मनुष्यों से दूर रहे। 
कोविड-19 से संक्रमित होकर ठीक हो चुके मरीजों को नई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मरीजों का ब्लड प्रेशर हमेशा हाई बना रहता है। दवा लेने पर भी नॉर्मल नहीं हो रहा है। ब्लड क्लोटिंग और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्याएं लगभग हर दूसरे व्यक्ति को है जो कोविड-19 पॉजिटिव था और अब स्वस्थ हो चुका है। 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति जिसके पास प्रदूषित वायु तक नहीं पहुंच सकती, वायरस कैसे पहुंच गया। 
कोरोनावायरस के कारण एशिया के सबसे बड़े मुस्लिम धर्म सम्मेलन भोपाल आलमी तब्लीगी इज्तिमा को स्थगित कर दिया गया है।



02 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !