KAMAL NATH क्या प्रियंका गांधी को भी आइटम कहकर संबोधित करते हैं: रमेश मेंदोला - INDORE NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी को कमलनाथ द्वारा "क्या आइटम है" कहे जाने के बाद आज दिनभर राजनीति इसी पर केंद्रित रही। कमलनाथ ने दावा किया कि आइटम शब्द अपमानजनक नहीं है। विधायक रमेश मेंदोला ने प्रति प्रश्न किया कि क्या वह (कमलनाथ) प्रियंका गांधी को भी आइटम कहकर संबोधित करते हैं। 

क्या कांग्रेसी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को आइटम शब्द से संबोधित करके सम्मान देते हैं: रमेश मेंदोला

विधायक रमेश मेंदोला ने अपने बयान में लिखा "चोरी तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी। कमलनाथ  कह रहे है कि आइटम असम्मानित शब्द नहीं है। माफ कीजिएगा प्रियंका गांधी जी पर यदि आप लोगों की नजर में महिलाओं के लिए  "आइटम" सम्मानित शब्द है तो क्या कांग्रेसी आपको और सोनिया गांधी जी को इसी सम्मानित शब्द से संबोधित कर सम्मान देते है? 

 

पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुए, मायावती भी नाराज लेकिन कमलनाथ ने माफी नहीं मांगी 

अनुसूचित जाति वर्ग की महिला श्रीमती इमरती देवी को "क्या आइटम है" कहने वाले कमलनाथ ने माफी नहीं मांगी। उल्टा अपने बयान को जस्टिफाई करने की कोशिश की। उन्होंने दिन भर में 3 बार बताया कि आइटम शब्द अपमानजनक नहीं है। इधर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन किए। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी कड़ी नाराजगी जताते हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से अपील की कि कमलनाथ के इस बयान के विरोध में, बसपा प्रत्याशी ना होने की स्थिति में कांग्रेस को वोट नहीं दें। 

19 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !