INDORE में ठंड कब से पड़ेगी, मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश ने बताया - MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर।
इंदौर के आसमान पर बादल अटक कर रह गए हैं। बड़वानी, खंडवा और खरगोन में बारिश हो रही है लेकिन इंदौर में उमस परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों के कारण इंदौर में उमस की स्थिति बनी हुई है। जब यह बादल जम्मू कश्मीर जाएंगे, तब हवा चलेगी और ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश ने इंदौर में सर्दी के मौसम की शुरुआत की तारीख बताई है।

इंदौर का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक

भारत मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इंदौर में रात के समय भी बादल होने के कारण ये पृथ्वी की उष्मा को जाने नहीं दे रहे। इस वजह से इंदौर में पिछले एक सप्ताह से रात का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक बना हुआ है। 

इंदौर में रविवार को कड़ी धूप के कारण उमस

रविवार को भी दिन में कड़ी धूप के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ। रविवार को भी शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.9 डिग्री दर्ज किया वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पश्चिम के बादल जम्मू कश्मीर जाएंगे तब इंदौर में ठंड पड़ेगी

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जैसे-जैसे जम्मू कश्मीर की ओर शिफ्ट होगा उसके बाद तापमान में हल्की गिरावट अगले कुछ दिनों में दिखाई देगी। इंदौर में 10 से 15 नवंबर के आसपास रात में सर्द हवाएं चलने पर ठंड की शुरूआत होने की संभावना है। पिछले वर्षो में नवंबर के अंत तक सर्दियों की शुरुआत होती थी लेकिन इस बार नवंबर में जल्द सर्दियों की शुरुआत होगी।

18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!