भाभी के भाई ने विवाहिता को फंसाया, 2 साल तक संबंध बनाए और फरार हो गया - GWALIOR NEWS

ग्वालियर
। आर्मी में पदस्थ जवान की पत्नी से उसी के रिश्ते में लगने वाले भाई ने शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। जब उसके पुत्री हुई तो वह दो माह पहले फरार हो गया। इंतजार करने पर नहीं आया और फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि अब मैं शादी नहीं कर सकता हूं। पीडि़ता ने इस पूरी मामले की एफआईआर मुरार थाने में कराई है। 

पीडि़ता उम्र 35 साल ने बताया लगभग दो साल से वह और उसकी भाभी का भाई रिंकू कुशवाह बड़ी लालौर, किराए के मकान में एक साथ रह रहे थे। पति आर्मी में बाहर पदस्थ है। दोनों को एकांत मिला तो सामाजिक रिश्तो की मर्यादा है तोड़कर दोनों के बीच अवैध रिश्ता बन गया। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि भावनात्मक रूप से वह उसके कब्जे में आ गई थी। उसने शादी का वादा किया था। दोनों के बीच नियमित रूप से शारीरिक संबंध बने। इसके कारण एक लड़की का जन्म हुआ। 

लड़की होते ही रिंकू कुशवाह उसे छोड़कर चला गया। महिला ने बताया कि रिंकू कुशवाहा लगातार उस पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव बनाता था। पति ने जो एटीएम कार्ड घर खर्चे के लिए दिया था, वह भी रिंकू कुशवाहा ने ले लिया था। लड़की का जन्म होने के बाद जब महिला ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने आकर रिंकू कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!