मैहर वाली माता के दरबार में गर्दन काटी, बांदा उत्तर प्रदेश से दर्शन करने आए थे - MP NEWS

Updesh Awasthee
सतना
। मध्यप्रदेश के मैहर (जिला सतना) में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी के दरबार में एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाले हैं। परिवार सहित दर्शन करने को आए थे। दर्शन के पश्चात वापस जाते समय अचानक अपना गला काट लिया। वह बार-बार माता को न्याय के लिए धरती पर बुला रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार नवरात्र पर मां शारदा का दर्शन करने मैहर आया था। मां के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से नीचे लौट रहा था। तभी अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा ने परिवार से अलग होकर चाकू से खुद का गला रेत लिया और न्याय की मांग करने लगा। वह लगातार कह रहा था कि मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा। 

खून से लथपथ 50 वर्षीय व्यक्ति के सीढ़ियों पर गिरने के कारण असामान्य स्थिति बन गई है। तत्काल मंदिर में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक पूरे अस्पताल में दाखिल कर दिया गया था। उनकी हालत के बारे में डॉक्टरों ने अभी कुछ नहीं बताया था। 

18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!