मुरैना से IAS की कोचिंग करने ग्वालियर आए छात्र का शव फांसी पर लटका मिला / GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा की तैयारी करने मुरैना से ग्वालियर आए 26 वर्षीय छात्र जितेंद्र सिंह तोमर का शव उसी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला है। जितेंद्र की मृत्यु तब हुई जब घर में कोई नहीं था।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी जितेन्द्र सिंह तोमर (26) पुत्र जुगराज सिंह तोमर छात्र है और मूलत: पोरसा मुरैना का रहने वाला है। जितेन्द्र सिंह अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। यहां पर उसके बड़े भाई का परिवार भी रहता है। दो दिन पहले भाभी मुन्नी देवी उसे छोडक़र डीडी नगर में रहने वाले बड़े भाई के घर पर आई थी।  

मुन्नी देवी ने बताया कि जब वह लौटकर घर आई तो अंदर कमरे में जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि पढ़ाई के कारण ज्यादातर वह एंकात में रहता था और कम ही बातचीत करता था, लेकिन कुछ दिनों से वह गुमसुम रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

14 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!