मध्य प्रदेश कोरोना: 24 घंटे में 1000 से ज्यादा पॉजिटिव, 17 मौतें / MP CORONA UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के सरकारी आंकड़े आज अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1014 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 5% है। दूसरी चिंता की बात है कि इसी 24 घंटे में 17 मरीजों की मृत्यु हो गई। एक्टिव केस की संख्या 9718 हो गई है और चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी रिपोर्ट में गर्व के साथ लिखा गया है 'वर्तमान में एक्टिव केसेस की संख्या (9718) कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या (31835) से कम है। समझ नहीं आ रहा सरकार किस तरह का तुलनात्मक अध्ययन कर रही है।' 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 13 AUG 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 13 अगस्त 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
20222 सैंपल की जांच की गई। 
189 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
19210 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
1014 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
17 मरीजों की मौत हो गई। 
559 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 42618
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1065
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 31835
13 अगस्त 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 9718
13 अगस्त 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3261 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों का डेथ रेट 2.44% हो गया है और यह भारत के 1.96% से अधिक है। 
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में हालात भगवान भरोसे हो गए हैं। संक्रमित इलाकों का सैनिटाइजेशन, पब्लिक प्लेस का सैनिटाइजेशन और इस तरह संक्रमण रोकने वाली गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही है। 
सबसे बड़ी बात यह है कि आज मध्य प्रदेश के 31 जिलों 10 से अधिक पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।


13 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!