कमलनाथ ने राजगढ़ में दिग्विजय सिंह समर्थक सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को हटाया / MP NEWS

भोपाल
। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के निजी प्रभाव क्षेत्र राजगढ़ (जहां उन्हें राजा साहब का सम्मान दिया जाता है) में उनके सभी समर्थकों को कांग्रेस पार्टी के पदों से हटा दिया है। 

नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था कमलनाथ ने सब को हटा दिया 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे ने स्वास्थ्य कारणों के चलते राजगढ़ जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभास शेखर ने नारायण सिंह को संबोधित करते हुए लिखे पत्र में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने न केवल उनका इस्तीफा स्वीकार किया है बल्कि राजगढ़ जिले की पूरी कार्यकारिणी और राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी के सभी विभागों, मोर्चा, संबंधित संगठनों के सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। 

कमलनाथ कैंप के कप्तान सज्जन सिंह ने बयान जारी किया था

पूर्व मंत्री, विधायक एवं इन दिनों कांग्रेस पार्टी के हर खास मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नजदीक खड़े दिखाई देने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनके विधायक भाई लक्ष्मण सिंह को कलयुग की ऐसी संतान बताया था जो मर्यादाओं का सम्मान नहीं करते। इतना ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि ' दिग्विजय सिंह जी और लक्ष्मण सिंह जी कहां तक पढ़े हुए हैं इसकी खोज कर ले तो पता चल जाएगा कि कौन विद्वान है और कौन कमजोर विद्वान है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

13 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!