KHANDWA में महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़े, बेटे को मास्क के लिए टोका था - MP NEWS

खंडवा।
 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कोरोना कर्फ्यू में गुरुवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने चालान के लिए रोका। दोनों मास्क की बजाय गमछा पहने हुए थे। कहासुनी के बीच जवान ने कमेंट किया तो उससे महिला से विवाद बढ़ गया। महिला ने पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली जाकर आवेदन दिया है।   

घंटाघर क्षेत्र में एक महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम पर निकली। तभी पुलिस टीम ने महिला और उसके बेटे को रोक लिया। पुलिस जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ा तो जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए, जिसके बाद महिला आग बबूला हो गई। महिला ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दिए और महिला का गुस्सा इतना थमा नहीं कि महिला ने पैरों की चप्पल निकालकर जवान के पीछे भागने लगी। तभी लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।

कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि वह घरों में जाकर झाड़ू पोछा और खाने बनाने का काम करती है। काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस जवान ने रोका और अभद्र व्यवहार करने लगा। घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद भी किया है। इधर, पुलिस टीम के प्रमुख दिनेश पांडे ने बताया लॉकडाउन के नियमों को पालन कराया जा रहा है। उसी के तहत वाहन चलाते समय महिला के बेटे ने मास्क नहीं पहना था। गाड़ी रोकी तो महिला ने जवान के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी को लेकर हमारे द्वारा भी आवेदन दिया है।

27 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!