JABALPUR पति से नाराज विवाहिता को जाल में फंसा, ब्लैकमेल करने लगा - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रहने वाले राजकुमार नाम के एक युवक के खिलाफ भोपाल में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है। बताया गया है कि राजकुमार का कोई रिश्तेदार पन्ना जिले में पुलिस अधिकारी है। आरोप है कि राजकुमार ने पति से नाराज भोपाल की एक विवाहित महिला को जाल में फंसाया और फिर ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित विवाहित महिला अपने पति से नाराज रहती थी। लाइफ में इंटरटेनमेंट के लिए उसने एक मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड किया। इस एप्लीकेशन में ऑनलाइन लाइव चैट होस्टिंग करने पर महिलाओं को पैसे दिए जाते हैं। इसी प्रोसेस के दौरान विवाहित महिला की राजकुमार नाम के लड़के से चैटिंग शुरू हुई। राजकुमार ने बताया कि वह जबलपुर का रहने वाला है और उसके रिश्तेदार पन्ना में पुलिस अधिकारी है।

चैटिंग पर बातचीत जल्दी ही दोस्ती में बदल गई और विवाहित महिला ने अपने वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां बताना शुरू कर दिया। लड़के ने महिला की इसी कमजोरी का फायदा उठाया और महिला के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए खुद को उसके पति से ज्यादा केयरिंग जताने लगा। इसी दौरान उसने महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। वैवाहिक जीवन में पति से नाराज महिला को पता ही नहीं चला कि वह कब उसके जाल में फंस गई।

इसके बाद से वह महिला पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर राज ने उसका अश्लील वीडियाे वायरल करने की धमकी दी। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति काे दी। पति ने जब बातचीत करने की काेशिश की ताे राज ने उससे फाेन पर गाली गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही 23 मई काे एक अनजान नंबर से महिला का अश्लील वीडियाे भेज दिया। महिला के रिश्तेदाराें काे भी वीडियाे भेजे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आराेपित की तलाश शुरू कर दी है।

28 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !