CHHINDWARA में 88 घंटे का टोटल लॉकडाउन रहेगा: कलेक्टर - MP NEWS

NEWS ROOM

छिदंवाड़ा। मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से सटे छिदंवाड़ा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने अब एक बड़ा फैसला किया है। छिदंवाड़ा जिले में भी  88 घंटे का टोटल लॉकडाउन रहेगा।

छिंदवाड़ा के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में छिंदवाड़ा जिले में 88 घंटे तक टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्रों में तथा शहर से लगे इलाकों में 5 किलोमीटर तक के एरिया में 1 अप्रैल रात्रि 10 बजे से सोमवार 5 अप्रेल सुबह 6 बजे तक 88 घंटे टोटल लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने लोगों से लॉकडाउन में सहयोग बरतने की अपील की है।

महाराष्ट्र से सटे मध्य प्रदेश के खरगोन में अब दो दिन टोटल लॉकडाउन लगाया जाएगा। रविवार के अलावा शनिवार को भी खरगोन में लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा खरगोन जिले में आने वाले कुछ शहरों में भी दो दिन के लिए ही लॉकडाउन लगाया जाएगा।

01 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!