बिल्ली किस देवी-देवता की सवारी है, रास्ता काटे तो अशुभ क्यों मानते हैं - DO YOU KNOW

भारतीय संस्कृति में ज्यादातर जानवर किसी ना किसी देवी देवता की सवारी हैं। इसी नाते पूज्य हो जाते हैं। नंदी बैल भगवान शिव की सवारी है। उल्लू माता लक्ष्मी की और चूहा हम सबके फ्रेंड गणेशा की सवारी है। काला कुत्ता भी दंडपाणी भैरव की सवारी है। सवाल यह है कि जब चूहा और कुत्ता देवी देवताओं की सवारी है तो फिर उनकी श्रंखला में आने वाली बिल्ली किस देवी देवता की सवारी है। आइए पता करते हैं:- 

शास्त्रों एवं हिंदुओं की प्राचीन परंपरा में बिल्ली शामिल है

भारत के प्राचीन शास्त्र एवं हिंदुओं की प्राचीन परंपराओं में बिल्ली शामिल है। बिल्ली का अस्तित्व पृथ्वी पर करीब 10,000 वर्ष पहले से बताया जाता है। भारत के अलावा कुछ देशों में बिल्ली को देवता की तरह पूजा जाता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बिल्ली को अच्छा नहीं माना जाता। काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन माना जाता है। यदि किसी के घर में बिल्ली रो रही है तो इसेगृह क्लेश का सूचक माना जाता है। बिल्ली का दूध पी जाना भी अशुभ माना जाता है और उसे पाला नहीं जाता। बल्कि घर में दिखाई दे तो भगाने की पूरी कोशिश की जाती है। यह सब कुछ इसलिए किया जाता है क्योंकि बिल्ली को दरिद्रता की अधिष्ठात्री देवी 'अलक्ष्मी' का वाहन माना गया है। 

बिल्ली के बारे में कुछ खास बातें 

बिल्ली को पानी में नहाना पसंद नहीं है। पानी में भीगने पर उसका शरीर काम करना बंद कर देता है। इसलिए बिल्ली खुद को चाट चाटकर साफ करती रहती है।
बिल्ली की दाँयी और बाँयी मूछों पर 12 -12 बाल होते हैं।
बिल्ली कभी किसी दूसरी बिल्ली को “म्याऊँ” नहीं कहती| बिल्ली “म्याऊँ” का इस्तेमाल केवल इंसानों से बात करने के लिए करती है।
दूध पीने से बिल्ली के पेट में गैस बन जाती है।
अदरक, लहसुन, प्याज, कच्चे आलू, टमाटर और चॉकलेट बिल्ली को कभी नहीं खिलाना चाहिए ये सब उसके लिए जहर है।
बिल्ली 65 मीटर की ऊँचाई से भी गिर जाये तो भी उसे चोट नहीं लगती क्यूंकि बिल्ली का शरीर बहुत लचीला होता है।
मिस्र के लोग एक देवी की पूजा करते हैं जिसका शरीर महिला का होता है और सिर बिल्ली का।
प्राचीन मिस्र में अगर बिल्ली की मौत हो जाती थी तो लोग अपनी आइब्रो (भौं) शेव करा के शोक व्यक्त करते थे।
इंसान समुद्री पानी नहीं पी सकता लेकिन बिल्ली आसानी से समुद्री पानी भी पी सकती है क्यूंकि बिल्ली की किडनी समुद्री पानी को भी फ़िल्टर के सकती हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !