BHOPAL में अकाउंटेंट ने आत्मदाह किया, मौत - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित गांव बगरौदा में शनिवार रात करीब दस बजे एक युवक ने खुद पर केरोसिन उडेलकर आग लगा ली। कमरे से निकले धुएं की वजह से बुजुर्ग मां की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। कमरे में देखा गया तो युवक जला हुआ पड़ा था।  

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। कटारा पुलिस के एएसआई सुभाष त्यागी के अनुसार सुरेश कुमार साहू (26) ग्राम बगरौदा पठार में रहता था। वह अकाउंट का काम करता था। वह भाई और मां के साथ रह रहा था। शनिवार रात सुरेश की मां ने उसके कमरे से धुंआ निकलता देखा तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। लोग जब तक मदद के लिए पहुंचते, तब तक सुरेश पूरी तरह जल चुका था। 

सूचना पर कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर बिना बताए घर से लापता हो जाता था और फ‍िर लौट भी आता था। इसके अलावा वह पूर्व में भी आत्महत्या के प्रयास कर चुका था।

19 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !