CHAMBAL के सर्वमान्य वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक ने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए - GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। डॉक्टर गोविंद सिंह जिनकी वरिष्ठता और प्रभाव को श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कभी नकार नहीं पाए, ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपचुनाव में कांग्रेस का चेहरा कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, सभी फैसले प्रदेश अध्यक्ष लेते हैं: डॉक्टर गोविंद सिंह

मध्य प्रदेश कांग्रेस में श्री दिग्विजय सिंह के बाद प्रदेश की राजनीति के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। कई सालों से देख रहा हूं कि कभी चुनाव समिति की बैठक होती ही नहीं है। पार्टी के मुद्दों को लेकर किसी बैठक में बड़े फैसले नहीं होते। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पास ही सभी तरीके के अधिकार होते हैं और वही अपने स्तर पर फैसला लेते हैं।

कांग्रेस पार्टी में महेंद्र बौद्ध की तरह गोविंद सिंह भी उपेक्षित 

दरअसल, पिछले 2 सालों में कांग्रेस पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। 2018 से पहले दिग्विजय सिंह की पकड़ मध्य प्रदेश के 23000 ग्राम पंचायत नेताओं तक थी लेकिन अब हालात यह है कि वह अपने बेटे के अलावा किसी और के टिकट की गारंटी नहीं ले सकते। दिग्विजय सिंह की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य महेंद्र बौद्ध पिछले दिनों पैर पटकते हुए ना केवल कांग्रेस से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हो गए बल्कि इससे पहले एक कार्यक्रम आयोजित करके उन्होंने अपने नेता श्री दिग्विजय सिंह को काफी खरी-खोटी भी सुनाई। कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के साथियों को चुन-चुन कर साइडलाइन कर दिया है। गोविंद सिंह भी इसी लिस्ट में एक नाम है। 

पार्टी कार्यकर्ता नहीं, प्राइवेट एजेंसी के सर्वे के आधार पर टिकट वितरण 

डॉक्टर गोविंद सिंह को इस बात से आपत्ति है कि मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में टिकट का वितरण कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर नहीं बल्कि कमलनाथ द्वारा प्राइवेट एजेंसी से कराए गए सर्वे के आधार पर किया जा रहा है। डॉक्टर गोविंद सिंह मुरैना जिले की मेहगांव विधानसभा सीट से अपने भांजे राहुल सिंह को टिकट दिलाना चाहते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि मेहगांव के अलावा ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर डॉक्टर गोविंद सिंह का वर्तमान में मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं से ज्यादा प्रभाव है।

06 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!