शिवराज सरकार के गरीब कल्याण सप्ताह पर रोक लगाने कांग्रेसी सांसदों ने चुनाव आयोग से बात की - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसदों ने भारत निर्वाचन आयोग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मांग की है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले गरीब कल्याण सप्ताह अभियान पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस सांसदों का दावा है कि इस अभियान के माध्यम से शिवराज सिंह सरकार भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करेगी।

राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा ने बताया कि सांसद श्री कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, अहमद पटेल एवं कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने आज शाम 4.30 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव आयोग के समक्ष मप्र सरकार द्वारा 17 से 23 सितंबर तक आयोजित गरीब कल्याण सप्ताह अभियान के द्वारा चुनाव के पूर्व सत्ता के घोर दुरुपयोग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, अभियान को तुरुन्त रोकने के पक्ष में तर्क दिए। उन्होंने इसे सत्ता के दुरुपयोग की पराकाष्ठा बताते हुए, निष्पक्ष चुनाव के लिए घातक बताया। चुनाव आयोग इस पर शीघ्र निर्णय करेगा।

16 सितम्बर सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!