MP CORONA: 18842 में से 2310 पॉजिटिव, 26 लोगों की दर्दनाक मौत - UPDATE NEWS

0
भोपाल
। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधान सभा उप चुनाव का प्रचार तेज होता जा रहा है वैसे वैसे कोविड-19 महामारी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 25000 टारगेट के विरुद्ध 18842 सैंपल कलेक्ट किए गए जिसमें से 2310 पॉजिटिव पाए गए। यानी प्रत्येक 100 में से 12 लोग महामारी का शिकार हो गए हैं। 24 घंटे में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई लेकिन दर्द केवल वही नजर आ रहा है जहां मौत हुई है। सरकार को बढ़ती महामारी से कोई फर्क नहीं पड़ता और डॉक्टर तो जैसे जल्लाद हो गए हैं। रोते हुए परिजन और यहां वहां पड़ी लाशें उन्हें विचलित नहीं करती। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 27 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 27 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
18842 सैंपल की जांच की गई।
174 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
16532 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2310 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
26 मरीजों की मौत हो गई।
2081 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 122209 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2207 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 97071 
27 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 22431 

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 26 SEPTEMBER 2020 

शिवपुरी जिले के नागरिकों के लिए गुड न्यूज़ है। शिवपुरी जिला मध्य प्रदेश के सबसे संक्रमित 10 जिलों की सूची से बाहर हो गया है। 
नरसिंहपुर के हालात तेजी से बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
सागर नियंत्रण से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 800 एक्टिव केस हो गए हैं और यह संख्या बहुत ज्यादा है। 
धार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यदि कलेक्टर एवं विधायकों ने एकजुट होकर युद्ध स्तर पर अभियान शुरू नहीं किया तो समाज में महामारी का प्रकोप रोकना मुश्किल हो सकता है। 
शहडोल को कंट्रोल करने का भी यही समय है। 600 से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं। 
कोरोनावायरस के मामले में सरकार दोनों स्तर पर कमजोर नजर आ रही है। एक तरफ संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को तंग करने वाले प्रतिबंध के अलावा कुछ खास नहीं किया गया। दूसरी तरफ टोटल लॉक डाउन का गोल्डन चांस मिलने के बाद भी ICU चिकित्सा के उचित प्रबंध नहीं किए गए।




27 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!