GWALIOR: पति की आंख में जलती सिगरेट, पत्नी पर बीयर उड़ेलने वाले 3 रईसजादे गिरफ्तार - MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। जीवाजी यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी रोड पर पति-पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले 5 आरोपियों में से तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पहले एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया था अब पांचवा आरोपी फरार है। सभी करोड़पति परिवारों से हैं। आरोप है कि रास्ते से जा रहे एक दंपति पर अश्लील कमेंट किया और जब उन्होंने विरोध किया तो पति के सर पर बीयर की बोतल फोड़ दी, उसकी आंख में जलती सिगरेट डाल दी और उसके सामने उसकी पत्नी पर बीयर उड़ेल दी। 

घटना के 24 घंटे में एक आरोपित विक्की यादव को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इसी दौरान गुरुवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि राज राय, अनिल यादव व दौलत यादव निवासी घासमंडी अपने घरों में मौजूद हैं। तीनों फरार होने की तैयारी में हैं। पुलिस ने रात में ही इनके घरों पर दबिश दी और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब फरार आरोपित छोटू की तलाश में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। खबर है कि कुछ संभावित ठिकानों की जानकारी भी पुलिस को लगी है, इन स्थानों पर दबिश देने के लिए पुलिस पार्टी रवाना की जा रही है। 

हैवानियत भरी घटना का विवरण

गोविंदपुरी रोड पर बाल सम्प्रेक्षण गृह के सामने पति के साथ खाना खाकर लौट रही 24 वर्षीय महिला व उसके पति से सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने हैवानियत दिखाई थी। घटना 16 सितंबर की रात 11 बजे की थी। आरोपितों ने महिला के पति के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी, आंख में जलती सिगरेट घुसेड़ दी। इसके बाद महिला को घसीटकर सड़क किनारे ले गए। एक बदमाश ने उस पर बीयर की बोतल उड़ेल दी। महिला को सड़क पर छेड़ा फिर कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। 

दंपती के साथ उनका एक दोस्त अमित भी था। उसको भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित दंपती थाना पहुंचे तो वहां प्रधान आरक्षक रामकिशन मिले। उन्होंने बिना सुने समझे मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति करके लौटा दिया। इससे पुलिस की संवेदनहीनता और लापरवाही का उजागर हुई।

आरोपित ने स्विफ्ट कार के बीमा के कागज पुलिस को दिखाए हैं। उसने कहा कि कार उसकी खुद की है, लेकिन उसने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। कार पर फर्जी नंबर डालकर गाड़ी चला रहा था। गौरतलब है कि आरोपित की स्विफ्ट कार पर एमपी 07 टीई 0055 नंबर दर्ज है। परिवहन विभाग की साइट पर यह नंबर किसी अन्य कंपनी के चार पहिया वाहन का दिखाई दे रहा है।

25 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!