BF ब्लैकमेल कर रहा था, इसलिए आयुषी ने आत्महत्या की, मामला दर्ज, हरीश कुशवाह की तलाश - GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। 26 जून 2020 को गिरवाई थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी अजयपुर में 16 साल की छात्रा आयुषी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद उसके बॉयफ्रेंड हरीश कुशवाहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है फुल सॉन्ग पुलिस का दावा है कि हरीश कुशवाह ने पहले तो आयुषी को प्यार के जाल में फंसाया और फिर आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रहा था।

गिरवाई थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी अजयपुर निवासी 16 वर्षीय आयुषी ने  26 जून को फांसी लगाकर जान दी थी। मर्ग कायम कर जांच की तो मृतका के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से पता चला कि गांधी नगर निवासी हरीश पुत्र मनोज कुशवाह मृतका का दोस्त था। 

दोस्ती के दौरान खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी थी। पुलिस ने जांच के बाद हरीश के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर उसके घर दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार मिला है। 

24 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!