FB फ्रेंड से शादी करने जबलपुर से गुजरात पहुंची शादीशुदा, प्रेमी के खिलाफ FIR कराई - MP NEWS

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में धनवंतरी नगर क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने फेसबुक पर गुजरात में रहने वाले एक युवक को अपना फ्रेंड बनाया और फिर दूसरी शादी करने के चक्कर में अपने पति को धोखा देकर घर से बहन को छोड़ने के लिए बालाघाट जाने की बात कहकर 6 सितम्बर को निकली महिला गुजरात पहुँच गयी। वहाँ से उसका प्रेमी उसे अहमदाबाद ले गया और फिर शादी से इनकार कर दिया। कथित प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने पर महिला ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, उधर यहाँ उसके पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।  
 
सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व धनवंतरी नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने पति से यह कहकर घर से रवाना हुई थी कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए बालाघाट जा रही है। इसके बाद महिला बालाघाट नहीं पहुँची। इस बात की जानकारी लगने पर पति ने तलाश करते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं फेसबुक पर हुए प्यार को पाने के लिए महिला जबलपुर से गुजरात पहुँच गयी और वहाँ पर अपने प्रेमी अजय तिवारी को खोज लिया। वहाँ जब महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। 

शादी से इनकार किए जाने पर महिला ने अहमदाबाद में उसके खिलाफ झाँसा देकर बुलाने और फिर शादी से इनकार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में पुलिस को उसके परिजनों का पता लगा जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी और उसे जबलपुर रवाना किया गया। यहाँ पहुँचने पर संजीवनी नगर पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ कर उसे उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया।

22 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !