क्या सचमुच शनि बहुत भारी होता है, पढ़िए शनि ग्रह में कितना वजन है - GK IN HINDI

शनि ग्रह का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे कांपने लगते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काली वस्तुओं का दान करते हैं। लोहा धातु से बनी शनिदेव की प्रतिमा या प्रतीक पर तेल चढ़ाते हैं। आइए आज हम आपको शनि ग्रह से मिलवाते हैं। कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद आज से पहले किसी ने नहीं बताई थी:- 

यह तो आप जानते ही हैं कि शनि ग्रह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। भारत के ज्योतिष वैज्ञानिकों ने करीब 5000 साल पहले इसकी खोज कर ली थी परंतु आधुनिक विज्ञान में वैज्ञानिक गैलीलियो ने 1610 में शनि ग्रह की खोज दर्ज की।

शनि ग्रह के चारों तरफ एक विशेष प्रकार की आकृति बनी हुई है। यह आकृति वलय की तरह दिखाई देती है। माना जाता है कि शनि ग्रह के वलय पर जीवन (LIFE) मौजूद है। वैज्ञानिकों ने वलय पर पाए जाने वाले जीवो को एलियंस नाम दिया है।

जैसे पृथ्वी के पास एक चंद्रमा है वैसे ही शनि ग्रह के पास भी एक चांद है। शनि ग्रह के चांद को टाइटन के नाम से जाना जाता है। शनि ग्रह के चांद पर पृथ्वी से भी ज्यादा पानी मौजूद है। शनि ग्रह कई तरह की गैसों से मिलकर बना हुआ है।

सौरमंडल में आकार की दृष्टि से बृहस्पति ग्रह के बाद शनि ग्रह दूसरे नंबर पर आता है। शनि ग्रह पृथ्वी से 9 गुना अधिक बड़ा है। यानी शनि ग्रह इतना बड़ा है कि उसमें पृथ्वी जैसे 9 ग्रह समाहित हो सकते हैं।

भले ही बृहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, मगर सबसे ज्यादा उपग्रह शनि ग्रह के पास है। यानी शनि ग्रह का परिवार सबसे बड़ा है। या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि शनि देव के पास सबसे ज्यादा सहयोगी कर्मचारी हैं। आपको यह जानकर सबसे ज्यादा आश्चर्य होगा कि पृथ्वी से 9 गुना अधिक बड़ा होने के बावजूद यदि शनि ग्रह को पानी में रख दिया जाए तो वह डूबेगा नहीं बल्कि तैरने लगेगा। क्योंकि शनि ग्रह का घनत्व जल से बहुत कम है।

शनि ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन 10 घंटे के बराबर होता है। इसी प्रकार शनि ग्रह का 1 साल पृथ्वी के 29 सालों के बराबर होता है। पृथ्वी का सबसे ख़तरनाक तूफान की स्पीड 400KM/h मापी गई है। जबकि शनि ग्रह पर आई तूफान की गति 1800km/h होती है। यानी शनि ग्रह पर हवा की सामान्य स्पीड पृथ्वी पर तूफान की स्पीड के बराबर है। 2004 में शनि ग्रह पर इतना ख़तरनाक तूफान आया था जिसमें ब्रिटेन जैसे 12 देश समा सकते थे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !