BHOPAL में पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या का खुलासा: सौतेली मां ने मारा और कहानी बना दी - MP NEWS

भोपाल।
मप्र की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर के बाहर बैठे युवक की हत्या उसकी सौतेली मां ने की थी। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन हमलावरों के घर में आने की झूठी कहानी बनाई थी। बेटे का कुछ दिनों पहले एक युवक से विवाद हुआ था। वह उसी का फायदा उठाना चाह रही थी। पुलिस ने महज 6 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया है। 
 
एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 35 साल के वीरेंद्र बीडीए कॉलोनी अवधपुरी में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के बाहर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी गई थी। पूछताछ में मृतक की सौतेली मां ने बताया कि तीन लोग आए थे। उनके पास रॉड और डंडे थे। वे उससे झगड़ा करने लगे।

पहले उनके बीच कहासुनी हो रही थी, थोड़ी देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। वीरेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर वहां से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर घर के अंदर से परिजन उसकी मदद के लिए भागे लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति के नहीं होने पर पीटता था सौतेला बेटा 

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका सौतेला बेटा कोई काम नहीं करता है। वह उससे परेशान हो चुकी थी। वह उस पर गलत नजर रखता था। पति के नहीं होने पर वह उससे मारपीट तक करता था। इसी वह परेशान हो गई थी। सुबह वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आकर उसके सिर में रॉड मार दी। उसके बाद चिल्लाना शुरू कर दिया।

भदौरिया ने बताया कि वीरेंद्र का कुछ लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। महिला को इसका पता था। इसलिए उसने पुलिस को इसके बारे में भी बताया था। उसे उम्मीद थी कि पुलिस इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

पुलिस ने इसी आधार पर सबसे पहले महिला के बताए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद वह पुलिस को घूमते मिल गया। पूछताछ में उसकी बताई बातें सही निकली। ऐसे में पुलिस को महिला के बयानों पर संदेह हुआ क्योंकि घटना के दौरान उसके अलावा किसी ने भी किसी को वहां आते-जाते नहीं देखा। पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछा, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। यहां भी एक महिला का नाम सामने आया था। झगड़ा करने वालों का आरोप था कि वह उनकी पत्नी का पीछा करता है। इसी को लेकर उन्होंने उसे समझाया था।

29 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !