मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, नियम पुस्तिका का ड्राफ्ट तैयार

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 अक्टूबर 2026
: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारी अंतिम चरण में है। नियम पुस्तिका का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और फाइनल वैकेंसी नंबर के लिए डाटा कलेक्शन का काम फाइनल राउंड किया जा रहा है। एक तरफ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो दूसरी तरफ ट्राईबल डिपार्टमेंट में भी हलचल तेज हो गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनको अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ज्यादा समय शायद नहीं मिलेगा। 

आयुक्त जनजातीय कार्य ने तत्काल जानकारी मांगी है

कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश "आदि भवन", 59 अरेरा हिल्स, भोपाल द्वारा जारी पत्र में बिल्कुल स्पष्ट रूप से लिखा है कि शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षक (विषय), माध्यमिक शिक्षक (खेल-कूद), माध्यमिक शिक्षक (नृत्य, गायन, वादन) के रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना है। अतः उपरोक्त पदों पर नियुक्ति हेतु जाति वर्गवार एवं संस्थावार स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पदों की जानकारी ई-मेल Shikshasthapna.ctd@mp.gov.in पर दिनाक 12.10.2026 तक अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें। जानकारी तैयार करते समय निम्नलिखित बातों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखा जाए:-
1. रिक्त पदों की जानकारी पद स्वीकृति आदेश अनुसार हो।
2. शिक्षण संस्था का डाईस कोड निर्धारित अंकों में सही टंकित हो, डाईसकोड का दोहराव न हो।
3. जो प्राथमिक शालायें, माध्यमिक शालायें, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल अन्य संस्थाओं में मर्ज हो गयी है या उन्नयन हो गया है, उन्हें दुबारा न दिखाया जाए। मर्ज उन्नत शाला के डाईसकोड को ही अंकित किया जाए और मर्ज उन्नत शाला के डाईसकोड में ही स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पद की जानकारी दी जाए।
4. शिक्षण संस्था का नाम पूर्णरूपेण लिखा जाए, संकेत रूप में न लिखा जाए या अध अक्षरों में न लिखा जाए।
5. दिव्यांगजनों से संबंधित भरे एवं रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में शुद्ध रूप में लिखो जाए।
6. उच्च श्रेणी शिक्षक डाइंग केडर है। अतः उच्च श्रेणी शिक्षक के स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पदों को माध्यमिक शिक्षक के स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पदों में सम्मिलित करके दिखाया जाये, दोनों पदनाम अलग-अलग न दिखाया जाये, जिससे एक पद दो जगह दर्शित न हो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!