स्कूल की प्रार्थना कान में गूंजी तो सीएम मोहन यादव बच्चे बन गए, खूब देर तक खेलते रहे

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 अक्टूबर 2026:
कोई व्यक्ति यदि छल कपट से मुक्त हो, तो उसके अंदर का मासूम बचपन हमेशा जिंदा होता है। डॉ मोहन यादव के अंदर आज कुछ ऐसा ही दिखाई दिया। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन आज सुबह जैसे ही उनके कानों में स्कूल की प्रार्थना गूंजी, उन्होंने काफिला रुकवा दिया। बच्चों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए और फिर खूब देर तक बच्चों के साथ खेलते रहे। 

मुख्यमंत्री के अंदर मौजूद बालक मोहन मचल उठा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मंडला जिले के टटारी में हेलीपैड जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक स्कूल के सामने से निकली और स्कूल में प्रार्थना चल रही थी। प्रार्थना के शब्द कानों में पढ़ते ही, मुख्यमंत्री के अंदर मौजूद बालक मोहन मचल उठा। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल हो गए। उन्होंने बच्चों के साथ सबके कल्याण की प्रार्थना की। फिर काफी देर तक बच्चों के साथ बातचीत करते रहे। 

स्कूल के शिक्षक, प्रबंधन, अन्य कर्मचारी और प्रशासन के लोग समझ ही नहीं पा रही थी कि ऐसी सिचुएशन में उनका क्या करना चाहिए। लेकिन इस दृश्य का आनंद सबने लिया। रिपोर्ट: आलोक शर्मा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!