16 साल की लड़की से लव मैरिज करने वाला गिरफ्तार, अपहरण और रेप का मामला दर्ज - JABALPUR NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर।
बेलखेड़ा थाना पुलिस ने सतना से एक लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 16 साल की लड़की के साथ विधि विरुद्ध लव मैरिज की और नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के कारण उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पति के खिलाफ उसके अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

घटना दिसंबर 2019 की है। आरोपी का नाम सागर बर्मन निवासी भेड़ाघाट जबलपुर बताया गया है। सागर ने 18 साल से कम उम्र (16 साल) की लड़की को ना केवल उसके माता-पिता के विरुद्ध शादी के लिए प्रपोज किया बल्कि उससे लव मैरिज करने के लिए, लड़की को भगा ले गया। तभी से दोनों सतना जिले में रह रहे थे। 

लड़की के पिता ने आरोपी सागर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का उनकी बेटी को लेकर सतना में रह रहा है। पुलिस ने दोनों को सतना से हिरासत में लिया और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि भारत में 18 साल से कम उम्र की लड़की को उसके माता-पिता की मर्जी के बिना अपने साथ ले जाना, अपहरण माना जाता है। 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ विवाह अवैध माना जाता है और शारीरिक संबंध बलात्कार।

26 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!