मध्य प्रदेश में आज फिर रिकॉर्ड तोड़ कोरोना: दर्दनाक 29 मौतों के साथ 1558 पॉजिटिव / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1558 नागरिक पॉजिटिव पाए गए और 29 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आज की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 6.2% है। मध्य प्रदेश की कुछ इलाकों में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक है। अनलॉक के बाद पॉजिटिविटी रेट का बढ़ना काफी चिंता का विषय है लेकिन सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों का सैनिटाइजेशन और हैंड वॉश के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 30 AUG 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 30 अगस्त 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
24963 सैंपल की जांच की गई।
100 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
23 405 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1558 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
29 मरीजों की मौत हो गई।
1054 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 62433
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1374 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 47467 
30 अगस्त 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 13592
30 अगस्त 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 5123 

समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना होगा 

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार अब उपचुनाव पर ध्यान दे रही है। प्रदेश के गांव-गांव में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के चार शहर (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर) की हालत बहुत खराब हो गई है। ग्वालियर में एक्टिव केस की संख्या 1312 हो गई है, जो भोपाल के 1538 के करीब है। यदि ग्वालियर में नियंत्रण नहीं किया गया तो ग्वालियर मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे संक्रमित जिला बन जाएगा। जबलपुर की स्थिति भी अच्छी नहीं है एक्टिव केस की संख्या 1000 के नजदीक पहुंच रही है। लोगों को फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना होगा।



30 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्यप्रदेश कर्मचारियों के इलाज के लिए 93 प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट
संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार कब प्रारंभ होता है और कब तक बना रहता है
कपूर आइस्क्रीम की तरह बनाया जाता है या पेड़ पर लगा होता है, हवा में उड़ क्यों जाता है
मध्यप्रदेश में भीषण बाढ़ के बाद 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !