जबलपुर में दो सगी बहनों की 3 घंटों के अंतराल से संदिग्ध मौत / JABALPUR NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी मोहनिया की पहाड़ी पर रहने वाले एक ही परिवार की 13 व 6 साल की दो सगी बहनों की सुबह कुछ घंटे के अंतराल में मौत हो गयी। बड़ी बहन की तबियत बिगड़ने व उल्टी होने व मुँह से झाग निकलने पर विक्टोरिया ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी। इसी तरह से कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन की भी उसी स्थिति में मौत हो गयी। 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जाँच में जहरीला कीड़ा काटने से मौत होेना बताया जा रहा है। वहीं मौत को संदिग्ध मानकर जाँच की जा रही है और पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में रांझी टीआई आर के मालवीय ने बताया कि पुरानी मोहनिया पहाड़ी पर कुछ मकान बने हैं। एक मकान में बाबूलाल ठाकुर अपनी पत्नी के अलावा 3 बेटियाें व 1 बेटे के साथ रहते हैं। बीती रात 3 बजे के करीब बड़ी बेटी कु. शोभना ठाकुर ने अपनी माँ को उठाया और निस्तार के लिए घर के बाहर आयी थी। 

निस्तार कर लौटी लड़की ने अपनी माँ को बताया कि उसके गले में झुनझुनाहट हो रही है और फिर उसने एक बार उल्टी की। सुबह 7 बजे परिजनों ने एम्बुलेंस बुलाई और उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वे सुबह 9 बजे बेटी का शव लेकर घर पहुँचे तो देखा कि छोटी बेटी कु. कंचन ठाकुर के मुँह से झाग निकल रहा है। परिजन उसे लेकर रांझी अस्पताल पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरु कर दी है।

30 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्यप्रदेश कर्मचारियों के इलाज के लिए 93 प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट
संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार कब प्रारंभ होता है और कब तक बना रहता है
कपूर आइस्क्रीम की तरह बनाया जाता है या पेड़ पर लगा होता है, हवा में उड़ क्यों जाता है
मध्यप्रदेश में भीषण बाढ़ के बाद 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !