पाटीदार हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड की बीच रोड पर हत्या / MP NEWS

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में पाटीदार अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड अशोक चौहान (52) की सोमवार शाम को विवेकानंद कॉलोनी मार्ग पर स्कूटी से आए युवकों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। लॉकडाउन के दौरान नीलगंगा थाना क्षेत्र में ही 28 दिन के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है। सिक्योरिटी गार्ड शाम को शास्त्री नगर स्थित घर से पैदल ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान रैकी कर बदमाशों ने वारदात की। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

लॉकडाउन के दौरान नीलगंगा थाना क्षेत्र में ही 28 दिन के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है। शाम साढ़े छह बजे करीब गार्ड अशोक घर से रोज की तरफ ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते में स्कूटी से दो बदमाश उसके पास आकर रुके और उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने व पेट पर चाकू लगने से अशोक वहीं पर गिर गया और खून अधिक बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सचिन अतुलकर घटनास्थल पर पहुंचे। टीआई कुलवंत जोशी ने बताया कि मृतक के घर के पास ही उसकी बहन राजकुमारी रहती है, जहां शेरू नामक युवक का आना-जाना है। इसी को लेकर अशोक आपत्ति लेता था। हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें शेरू की पहचान हुई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बदमाश शेरू के खिलाफ तीन दिन पहले ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे अस्थायी जेल भी भिजवाया गया था। पुलिस ने बताया कि राजकुमारी ने अपने भाई अशोक के खिलाफ सूचना दी थी कि वह घर के सामने अर्धनग्न घूमता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अशोक वहां आने वाले शेरू को लेकर आपत्ति लेता है, इसलिए बहन ने झूठी शिकायत कर भाई को फंसाने का प्रयास किया। पुलिस ने शेरू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अस्थायी जेल भिजवाया था। जेल से आने के बाद से ही वह रंजिश रखे हुए था। घटनास्थल पर अशोक की पत्नी मंजू व बेटी तनू को पुलिस शिनाख्त के लिए लेकर आई। यहां मां-बेटी बदहवास हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस ने दोनों को संभाला। 


28 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

कार की स्टीयरिंग बीच सेंटर में क्यों नहीं होती, साइड क्यों होती है
yesterday और tomorrow को हिंदी में 'कल' क्यों बोलते हैं, दो अलग-अलग शब्द क्यों नहीं
क्या LAPTOP को बिस्तर पर रखकर चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है, यहां पढ़िए 
बस एक महीना और, सब सामान्य हो जाएगा: इंदौर कलेक्टर 
ग्वालियर में शादी के लिए नए नियम जारी, दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गाड़ियों में जाएंगे
इंदौर: 31 नए पॉजिटिव, टोटल 1207, हाई कोर्ट जज सहित 40 क्वॉरेंटाइन 
ब्रेकिंग! भिड़े की बेटी सोनू का अफेयर टप्पू से नहीं गोली से चल रहा है!
मध्य प्रदेश: 75 नए पॉजिटिव, टोटल 2165, 27वां जिला संक्रमित 
लॉकडाउन में अहमदाबाद से पैदल-पैदल इंदौर पहुंचे 20 लोग 
बहन की मदद के लिए आई युवती का देवर ने दुष्कर्म कर गर्भपात कराया 
प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की चाबी मुख्यमंत्रियों को सौंपी 
कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन में किसानों की सभा करके मुख्यमंत्री को गंदी गालियां दी 
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को आनंद आएगा: सीएम शिवराज सिंह 
डिंडोरी में ताबड़तोड़ फायरिंग की तरह गिरे ओले, दीवारों पर ऐसे निशान जैसे कश्मीर में गोलियों के होते हैं (चौंकाने वाला वीडियो दखें) 
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से कोरोना के नाम पर कोई कटौती ना की जाए: संयुक्त मोर्चा
SC-ST के धनाढ्य लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !