मध्य प्रदेश: 75 नए पॉजिटिव, टोटल 2165, 27वां जिला संक्रमित / MP CORONA BULLETIN 27 APRIL 2020

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 27 अप्रैल 2020 (शाम 4:00 बजे तक) के अनुसार मध्यप्रदेश में स्थिति नियंत्रण में दिखाई थी। पूरे प्रदेश में कुल 75 सैंपल पॉजिटिव पाई गई। कुल मरीजों की संख्या 2165 हो गई है। मध्य प्रदेश में आज एक नए जिले में संक्रमण पाया गया है। संक्रमित जिलों की लिस्ट में 27वें नंबर पर हरदा का नाम दर्ज किया गया है।

बेकाबू हुआ गुजरात, नंबर 2 पर

COVID19 की सिचुएशन रिपोर्ट के अनुसार भारत में मध्य प्रदेश पांचवे नंबर पर है परंतु गुजरात की स्थिति तेजी से बिगड़ी है। वह राजस्थान और दिल्ली को क्रॉस करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। 8068 के साथ महाराष्ट्र भारत का सबसे संक्रमित राज्य बना हुआ है। गुजरात में मरीजों की संख्या 3301 हो गई है। दिल्ली में 2885 और राजस्थान में 2184 है। 

मध्यप्रदेश में आज कहां कितने पॉजिटिव 


मध्य प्रदेश में आज इंदौर में 31, भोपाल में 13, उज्जैन में 13, जबलपुर में 10, रायसेन में 5, होशंगाबाद में एक और देवास में एक नया मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के संक्रमित जिलों की लिस्ट में एक नया नाम 'हरदा' जुड़ गया है। हरदा में आज पहला मामला सामने आया है।

27 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

इंदौर: 31 नए पॉजिटिव, टोटल 1207, हाई कोर्ट जज सहित 40 क्वॉरेंटाइन 
बस एक महीना और, सब सामान्य हो जाएगा: इंदौर कलेक्टर 
बहन की मदद के लिए आई युवती का देवर ने दुष्कर्म कर गर्भपात कराया 
मध्यप्रदेश में घरेलू महिलाओं के लिए रोजगार, 1100 रुपए प्रतिदिन तक कमाइए
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को आनंद आएगा: सीएम शिवराज सिंह

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !