MP NEWS- आशा उषा सहयोगिनी संगठन ने हड़ताल की चेतावनी दी

0
भोपाल।
मध्य प्रदेश आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेशाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर डीडी साकल्ले, आरती पांडे (आशा मोबलाइजर) को अपनी मांगो के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे 20 जून नही मानी गई तो संगठन की 75 हजार आशा उषा कार्यकर्ता हडताल पर चली जायेंगी और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद कर देंगी।

संगठन की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश की आशा उषा सहयोगिनी को वर्ष 2006 में नियुक्ति किया गया था बावजूद इसके उनको किसी भी प्रकार का मानदेय नही दिया जा रहा है। जबकि उनकी बदौलत म.प्र. में मातृ-ंमृत्यु, शिशु मृत्यु दर कम करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही टीककरण, स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाओं. और शिशुओं एवं गर्भवती माताओं की देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। संगठन ने अपनी सात मांगो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, को पत्र भी लिख चुकी है लेकिन उनकी मांगो पर अभी तक कोई ध्यान नही दिया गया।

मप्र आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की निम्न मांगे है-

1- आशा सहयोगी को 30 दिन का पूरा भुगतान प्रदान किया जाये।
2- आशा सहयोगी को पेट्रोल भत्ता बढाया जाये क्योकि उनके पास 15-16 गांव की जिम्मेदारी रहती है
3- आशा एवं सहयोगी कर्मचारी को शासकीय कर्मचारी मान्य किया जाये।
4- आशा कार्यकर्ताओँ को प्रत्येक गांव में आरोग्य केन्द्र पृथ्क किया जाये.
5- आशा कार्यकर्ता 9 माह तक गर्भवती माता का ध्यान रखकर उनकी डिलेवरी कराती है इसलिए उसका पारितोषिक 600 के स्थान पर 1200 रुपये किया जाये।
6- आशा सहयोगी को 15,000 एवं आशा कार्यकर्ता को 10,000 प्रतिमाह फिक्स मानदेय दिया जाये7- शहरी आशा एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं को समान वेतन दिया जाये।

14 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!