बड़ी खबर- पुत्र जयवर्धन सिंह ने पिता दिग्विजय सिंह को राजनीति का पाठ सिखाया - MP NEWS

0
उपदेश अवस्थी/भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भाग्य विधाताओं में से एक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पिछले कई सालों से अपने प्रिय पुत्र JV- यानी जयवर्धन सिंह को राजनीति की बाराखडी सिखा रहे हैं लेकिन आज उल्टा हो गया। पुत्र जयवर्धन सिंह ने पिता दिग्विजय सिंह को राजनीति के मुद्दे समझाएं हैं। 

JV की दो लाइनों में दाता के लिए बड़ा संदेश छुपा है 

मध्यप्रदेश के राधौगढ़ राज परिवार के युवराज एवं विधायक जयवर्धन सिंह अपने पिता राजा दिग्विजय सिंह को प्यार से 'दाता' कह कर बुलाते हैं। संबोधन के मामले में यह एक प्राचीन परंपरा है जिसका निर्वाह किया जा रहा है। इधर दिग्विजय सिंह अपने विधायक पुत्र को प्यार से JV कह कर बुलाते हैं। श्री जयवर्धन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि 'अगला चुनाव 370 पर नहीं बल्कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोज़गारी एवं कोरोना के कारण देश में जो तबाही हुई है, इन मुद्दों पर लड़ा जाएगा।' JV की दो लाइनों में दाता के लिए बड़ा संदेश छुपा है।

हमलों के बीच दिग्विजय सिंह के लिए गर्व का क्षण 

पिता दिग्विजय सिंह के लिए यह व्यक्तिगत रूप से गर्व का विषय हो सकता है। जब उनका बेटा उन्हें यह बताने का प्रयास कर रहा है कि अगला चुनाव कांग्रेस पार्टी को किन मुद्दों पर लड़ना चाहिए। बताने की जरूरत नहीं की दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्टी में किसी भी पोजीशन पर हो परंतु वह हमेशा ग्राउंड जीरो पर रहते हैं और जयवर्धन सिंह ने भी यह कला उनसे सीख ली है। शायद जयवर्धन सिंह कह नहीं पा रहे हैं कि ' दाता यह वाली पॉलिटिक्स बंद कर दीजिए। नुकसान हो रहा है।

13 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!