GWALIOR में गर्मी से राहत, अगले हफ्ते पहुंचेगा मानसून

ग्वालियर। 
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए ट्रफ लाइन जा रही है। इससे ग्वालियर अंचल में दो दिन गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मानसून की अंचल में आमद 22 जून तक हो सकती है। उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।  

मध्य एशिया से पश्चिमी हवा आ रही हैं, जिस कारण मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। शिवपुरी के रास्ते ग्वालियर में मानसून 22 जून तक दस्तक दे सकता है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़त के साथ 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़त के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे अभी दो दिन अंचल में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। साथ ही उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मध्य एशिया से पश्चिमी हवा आ रही हैं। इससे मानसून अभी आगे नहीं बढ़ पा रहा। झारखंड के ऊपर बना सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है। बंगाल की खाड़ी में 19 को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र इस सिस्टम के साथ मिल सकता है। वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

16 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !