MP CORONA: गांव से शहर तक आते-आते लोग मर रहे हैं - UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण ग्रामीण इलाकों तक फैल चुका है। कुछ लोग इंफेक्शन बढ़ जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। ऑक्सीजन एवं इंजेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया जाता है और शहर आते-आते तक लोगों की मृत्यु हो रही है। सैंपल नहीं होने के कारण ऐसे लोगों का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तक नहीं हो पा रहा है। आज सोमवार को मध्य प्रदेश भर से इस प्रकार के करीब 10 से ज्यादा समाचार प्राप्त हुआ है। विशेष नोट:- अपने जिले के अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता या कोविड संबंधी अन्य जानकारी एक फोन पर प्राप्त कर सकते हैं। कोविड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर - 1075

मध्य प्रदेश में सबसे खतरनाक स्थिति वाले जिलों की संख्या 27 (24 घंटे में 3 जिले कम हुए)

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा, बैतूल, विदिशा, धार, सतना, नरसिंहपुर, शिवपुरी, होशंगाबाद, कटनी, शहडोल, सीहोर, झाबुआ, रायसेन, मुरैना, नीमच, सिंगरौली, सीधी, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी ऐसे जिले हैं जहां कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 1000 से अधिक चल रही है। इंदौर में 10000, भोपाल 11000, ग्वालियर 8000 और जबलपुर 5000 से अधिक के साथ सबसे खतरनाक स्थिति में है। 

मध्य प्रदेश के 8 जिले जहां स्थिति नियंत्रण में है

बुरहानपुर, आगर मालवा, भिंड, डिंडोरी, अलीराजपुर, खंडवा, हरदा और छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश के ऐसे जिले हैं जहां एक्टिव केस की संख्या 500 से कम है। निश्चित रूप से इन जिलों में कलेक्टर एवं तमाम कोरोना कंट्रोल टीम सफलतापूर्वक काम कर रही है। यह सभी अभिवादन के पात्र हैं।

MADHYA PRADESH COVID19 UPDATE NEWS 03 MAY 2021 

- AIIMS BHOPAL का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक अपने पिता को लेकर भटक रहा है। पिता को ऑक्सीजन की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल में ना तो कोई स्टाफ दिखाई दिया ना ही डॉक्टर। 
- AIIMS BHOPAL से एक और खबर आई है। आरोप लगाया गया है कि एक मरीज को ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया क्या। 
- इंदौर में केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत की बेटी का निधन हो गया। 
- प्राइम हॉस्पिटल देवास की नर्स पूजा कलासिया और कंपाउंडर अंकित पटेल सहित एक मेडिकल शॉप संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे। 
- कटनी में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टर का आरोप है कि मृतक की पत्नी एवं उसके बेटे ने उसे चप्पलों से पीटा है। 
- मुरैना(पोरसा) में चंदन सिंह नरवरिया कोरोनावायरस संक्रमण की शुरुआत से एक विशेष प्रकार का यज्ञ कर रहे हैं। इस यज्ञ हवन को आज 1 साल 2 महीने हो चुके है। उनका कहना है कि वैदिक मंत्रों से आपदा एवं महामारी को खत्म किया जा सकता है। 
- ऑक्सीजन के लिए जौरा से मुरैना रेफर किए गए दामोदर सिंह की मृत्यु हो गई। इस तरह के हालात पूरे मध्यप्रदेश में बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं। 
- देवास में सास का शव एंबुलेंस में लेकर तीन घंटे तक भटकती रही बहू। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार हुआ।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 03 MAY 2021 DISTRICT WISE STATUS LIST




03 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !