INDORE: कोरोना पॉजिटिव महिला HOSPITAL के 2nd फ्लोर से कूदी - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित पति की हालत में सुधार हुआ तो पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डिप्रेशन में आकर शनिवार देर रात महिला ने इंडेक्स अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।         

महिला का नाम अनिता पति कमल 45 वर्ष निवासी नंदानगर है। वह पति के साथ अटेंडर की भूमिका में थी। बताते हैं कि उसके पति की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई थी, लेकिन इस दौरान वह खुद पॉजिटिव हो गई। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। अब गंभीर हालत में इसका इलाज चल रहा है। 

देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। खुड़ैल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायल महिला का इंडेक्स अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

02 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });