UJJAIN में कोरोना ने बिखेरा परिवार, आधे घंटे में दोनों बहुओं की मौत, बेटा गंभीर - MP NEWS

NEWS ROOM
उज्जैन।
 मध्य प्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में रविवार को कोरोना संदिग्ध एक ही घर में रहने वाली दो बहुओं की आधे घंटे के अंतराल में एक के बाद एक की मौत हो गई। बड़ी बहू का बेटा अभी भी उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती है। नागदा के चिकत्सालय रोड पर रहने वाले कमल गनेरीवाल और उनके छोटे भाई विनोद गनेरीवाल का सामूहिक परिवार की बड़ी बहू 53 वर्षीय रेखा गनेरीवाल और छोटी बहू 45 वर्षीय विशाखा गनेरीवाल की एक साथ आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई।  

नागदा निवासी स्क्रेप व्यवसायी सामूहिक परिवार में रहने वाले कमल गनेरीवाल की पत्नी रेखा और विनोद गनेरीवाल की पत्नी विशाखा दोनों को करीब 8 दिन पहले बुखार और खांसी हुई। सिटी स्कैन करवाया तो पता चला कि लंग्स में इंफेक्शन है। घर में कमल के 28 वर्षीय बेटे हर्षित की भी तबियत खराब होने लगी। इसके बाद भी घर पर ही इलाज चलता रहा। 4 दिन पहले घर की दोनों बहू रेखा और विशाखा की तबीयत बिगड़ी तो उज्जैन के जेके अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को एक साथ आधे घंटे के अंतराल में दोनों बहू की मौत हो गई।

नागदा निवासी राजेश धाकड़ ने बताया कि कमल और विनोद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में 82 वर्षीय मां के दोनों भाई के एक-एक बेटे है। इसमें भी कमल का बेटा हर्षित अभी उज्जैन के जेके अस्पताल में भर्ती है। रेखा और विशाखा के शव को अंतिम संस्कार के लिए नागदा लाया गया। यहां मुक्ति धाम पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया की दोनों मृतकों का कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था। लेकिन दोनों को कोरोना के ही लक्षण थे।

02 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!